UP मिर्जापुर की खुशबू गुप्ता, अभिषेक पांडेय, शुभम दुबे, रविशंकर, प्रदीप कुमार, अजय कुमार आकाश मिश्रा और दिव्यांशु यादव ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में “स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के आश्रित होने के फर्जी प्रमाणपत्र” का इस्तेमाल करके नौकरी हासिल की.
ये सभी आजकल प्रतापगढ़ में पोस्टिड थे. एक शिकायत पर हुई जांच में खुलासा हुआ और प्रतापगढ़ में सभी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ है.

