कोटा (राजस्थान)। कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ‘छात्रों की गूंज’ रैली में कहा, “मैंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर की पदयात्रा की। इस दौरान मैं आप जैसे लाखों युवाओं से मिला और हजारों युवाओं से बातचीत हुई। मैं उनसे हमेशा एक सीधा-सा सवाल पूछता था कि ‘आप क्या बनना चाहते हैं?’ लगभग हर बार मुझे वही पांच जवाब मिलते थे, इंजीनियर, डॉक्टर, वकील, IAS अफसर या सेना में भर्ती होना। कभी कोई छठा जवाब नहीं मिला।

