बसपा दो बड़ी जनसभाओं के जरिये चुनावी जमीन करेगी तैयार पार्टी 22 और 23 जून को अयोध्या अकबरपुर में करेगी जनसभाएं बहुजन समाज पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी जमीन तैयार कर रही है।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल संबोधित करेंगे जन सभा को बसपा ने जून माह में चुनावी तैयारियां शुरू करने की योजना बनाई इसी योजना के तहत इन जनसभाओं का कार्यक्रम तय किया गया पार्टी सूत्रों के अनुसार दोनों जनसभाओं में वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।जिन सीटों पर प्रभारी बनाए गए हैं, उन्हें प्रत्याशी के तौर पर मंच पर अवसर मिलेगा।दूसरे दलों के कुछ नेताओं को भी बसपा में शामिल करने की तैयारी बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल की अयोध्या और अकबरपुर में अच्छी पकड़ बसपा ने बीते कुछ माह में इन जिलों में कई बड़े कार्यक्रम किएइन कार्यक्रमों में हजारों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई थी।इसी कारण बसपा सुप्रीमो मायावती का उन पर भरोसा बढ़ा है।मायावती ने इन जनसभाओं के लिए सहमति दी है।

