♦️फैटी लीवर ♦️
फैटी लीवर के लिए यह काढ़ा बहुत प्रभावी है। सामग्री और मात्रा नीचे दी गई है
♦️सामग्री व मात्रा ♦️
भूमि आंवला
3 ग्राम
गिलोय 3 ग्राम
(सूखी या ताजी डंडी)
पुनर्नवा 3 ग्राम
कुटकी 2 ग्राम (यह स्वाद में कड़वी होती है)
भृंगराज 3 ग्राम
♦️बनाने की विधि♦️
सभी जड़ी-बूटियों को 400 मिलीलीटर पानी में डालें।
इसे धीमी आंच पर तब तक उबालें जब तक पानी 100 मिलीलीटर (एक चौथाई) न रह जाए।
इसे छान लें और हल्का गुनगुना होने पर पिएं।
♦️सेवन का तरीका♦️
इसे खाली पेट सुबह और शाम के खाने से एक घंटा पहले लें। बेहतर परिणामों के लिए इसे नियमित रूप से 1-2 महीने तक लें।
फैटी लिवर में चीनी, शराब और मैदा ओर तली चीजों का पूरी तरह परहेज करें।
♦️इन चीजों से बचें♦️
मीठा कोल्ड ड्रिंक, मिठाई, सोडा और पैकेट बंद जूस।
तली-भुनी चीजें समोसे, पकोड़े, पूड़ी और ज्यादा तेल वाला खाना।
रिफाइंड कार्ब्स सफेद चावल, मैदा, पास्ता और सफेद ब्रेड।
सैचुरेटेड फैट मक्खन, घी (सीमित मात्रा में),
नॉन वेज बिल्कुल ना खाए
नमक पैकेट वाले चिप्स और नमकीन का सेवन कम करें।
