WhatsApp Image 2026 06 06 at 10.28.29

बेंगलुरु। कर्नाटक के कोडागु जिले में जंगली हाथी के हमले में एक वरिष्ठ IPS अधिकारी की पत्नी की मौत हो गई। मृतका की पहचान संध्या आचार्य के रूप में हुई है, जो दिल्ली में पुलिस महानिदेशक (DGP) के पद पर तैनात IPS अधिकारी सुनील आचार्य की पत्नी थीं।
जानकारी के अनुसार, संध्या आचार्य तितीमति क्षेत्र के कोनानाकट्टे गांव स्थित एक कॉफी बागान का निरीक्षण करने गई थीं। इसी दौरान एक जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल संध्या को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद राज्य में शोक की लहर है। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री D. K. Shivakumar ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने और हाथियों के खतरे से प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।
कोडागु और आसपास के इलाकों में जंगली हाथियों की आवाजाही लंबे समय से चिंता का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने भी वन विभाग से ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस उपाय करने की मांग की है।

By admin