एलन मस्क दुनिया के पहले Trillionaire यानी खरबपति बन गए हैं. SpaceX आज शेयर बाज़ार में लिस्ट होने के बाद मस्क की संपत्ति 1 लाख करोड़ डॉलर से अधिक हो गई है. रुपये में यह आँकड़ा ₹95 लाख करोड़ से अधिक है. इसे यूँ भी समझिए कि भारत के सबसे धनी मुकेश अंबानी और गौतम अड़ानी की संपत्ति जोड़ भी दी जाएगी तब भी मस्क की संपत्ति उन दोनों से करीब 5 गुना ज़्यादा होगी.
