केंद्र सरकार ने NEET UG की दोबारा परीक्षा के मद्देनजर 22 जून 2026 तक टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाई है। यह फैसला IT एक्ट की धारा 69A के तहत लिया गया है।

NEET UG की दोबारा परीक्षा के मद्देनजर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए टेलीग्राम पर अस्थाई रोक लगाई है। ये परीक्षा 21 जून को होनी है और सरकार ने 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक लगाई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कहा है इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69 A के तहत एक निर्देश जारी किया है। इसके तहत भारत में टेलीग्राम प्लेटफॉर्म का एक्सेस एक तय और सीमित समय के लिए 22 जून 2026 तक सीमित किया गया है। इस अवधि में नीट (यूजी) 2026 की दोबारा परीक्षा का दिन और उसके ठीक बाद का समय शामिल है।

30 जून तक बंद रहेगा मैसेज एडिटिंग फीचर
एजेंसी ने आगे कहा, “निर्देश में प्लेटफॉर्म से कहा गया है कि वह भारत में पहले से पोस्ट किए गए मैसेज के लिए ‘मैसेज-एडिटिंग’ फीचर को एक तय समय 30 जून 2026 तक बंद कर दे। यह कदम उस खास फीचर को ध्यान में रखकर उठाया गया है जिसका इस्तेमाल राष्ट्रीय परीक्षाओं के संबंध में घटना के बाद ‘पेपर लीक’ के सबूत गढ़ने के लिए किया जाता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »