लखनऊ। महंगाई, बेरोजगारी और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। पेट्रोल डीजल गैस के बढ़ते दाम खाद्य एवं घरेलू वस्तुओं की कीमतों में लगातार इजाफा पेपर लीक महंगी बिजली महिला उत्पीड़न और फर्जी एनकाउंटर जैसे मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

सपा नेताओं ने कहा कि मौजूदा सरकार की नीतियों से आम जनता त्रस्त है। महंगाई और बेरोजगारी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस मौके पर मोहनलालगंज के सांसद आर.के. चौधरी लखनऊ जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विजय सिंह यादव जिला महासचिव शब्बीर खान पूर्व राष्ट्रीय महिला सभा अध्यक्ष जूही सिंह लखनऊ जिला अध्यक्ष महिला सभा प्रेमलता यादव और अनिल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता की आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध है और अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और आम जनता के हित में न्याय की मांग की। सपा नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन जनता की समस्याओं को उजागर करने के लिए है और जब तक महंगाई व भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगता तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »