मौसम विभाग के अनुसार, अभी पांच या छह दिन तक गर्मी और तापमान में राहत मिलने वाली नहीं है लेकिन छह दिन बाद मौसम में बदलाव के संकेत हैं। प्रदेश में कई जगह पर बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है जिससे राहत की उम्मीद है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में कोई भी सक्रिय मौसम तंत्र न होने से शुष्क और साफ मौसम के आसार हैं। बढ़े विकिरणीय उष्मन और मध्य भारत पर मध्य क्षोभ मंडल में बने प्रति चक्रवात से गर्म हवाएं चलेंगी। प्रदेश के दक्षिणी भाग में आ रही गर्म व शुष्क पछुवा हवाओं के कारण संवेदी ऊष्मा में बढ़ोतरी होगी। इसकी वजह से प्रदेश में आगामी एक सप्ताह के दौरान कुछ स्थानों पर लू का असर बढ़ेगा। कहीं-कहीं रातें भी गर्म होने की संभावना है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी तीन दिनों के लिए रेड अलर्ट और उसके बाद ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *