सूर्योदय: ~ ०५:४१
सूर्यास्त: ~ १९:१३
चन्द्रोदय: ~ २८:२२+
चन्द्रास्त: ~ १७:२९
अयन ~ उत्तरायण
ऋतु: ☀️ग्रीष्म
शक सम्वत: ~ १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: ~ २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) ~ ५१२८
मास ~ ज्येष्ठ (अधिक)
पक्ष ~ कृष्ण
तिथि ~ त्रयोदशी (१६:०७ से चतुर्दशी)
नक्षत्र ~ कृतिका (२५:१६+ से रोहिणी)
योग ~ सुकर्मा (१७:२८ से धृति)
प्रथम करण ~ गर (०५:५५ तक)
द्वितीय करण ~ वणिज (१६:०७ तक)
तृतीय करण ~ विष्टि भद्रा (२६:१५+ तक)

॥गोचर ग्रहा:॥

सूर्य   ~ वृषभ
चंद्र    ~  वृषभ
मंगल ~ मेष (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध   ~ मिथुन (उदित, पूर्व , मार्गी)
गुरु   ~ कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र  ~ कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि  ~ मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु   ~ कुम्भ
केतु   ~ सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त विचार
~~~~
अभिजित मुहूर्त ~ १२:०० से १२:५४
अमृत काल ~ २३:०९ से २४:३४+
सर्वार्थ सिद्धि योग ~ २५:१६+ से २९:४१+
अमृत सिद्धि योग ~ २५:१६+ से २९:४१+
विजय मुहूर्त ~ १४:४२ से १५:३७ 
गोधूलि मुहूर्त ~ १९:१२ से १९:३३
सायाह्न सन्ध्या ~ १९:१३ से २०:१६
निशिता मुहूर्त ~ २४:०६+ से २४:४८+
ब्रह्म मुहूर्त ~ २८:१७+ से २८:५९+
राहुकाल ~ ०९:०४ से १०:४५ 
गुलिक काल ~ ०५:४१ से ०७:२२
यमगण्ड ~ १४:०९ से १५:५०
दुर्मुहूर्त ~ ०५:४१ से ०६:३५
वर्ज्य  ~ १४:४१ से १६:०५
भद्रा ~ १६:०७ से २६:१५+
आडल योग ~ २५:१६+ से २९:४१+
विडाल योग  ~ ०५:४१ से २५:१६+
होमाहुति ~  केतु
दिशा शूल ~  पूर्व
नक्षत्र शूल ~ पश्चिम (२५:१६+ से पूर्ण रात्रि) 
राहु काल वास ~ पूर्व
अग्निवास ~ पृथ्वी (१६:०७ से आकाश)
चन्द्रवास ~   पूर्व (०९:२५ से दक्षिण)
शिववास ~ भोजन में (१६:०७ से श्मशान में )

चौघड़िया विचार

॥दिन का चौघड़िया॥
१ – काल २ – शुभ
३ – रोग ४ – उद्वेग
५ – चर ६ – लाभ
७ – अमृत ८ – काल
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – उद्वेग
३ – शुभ ४ – अमृत
५ – चर ६ – रोग
७ – काल ८ – लाभ
नोट~ दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।


शुभ यात्रा दिशा

(दक्षिण या पश्चिम) अदरक या उड़द का सेवन करके यात्रा करें 


तिथि विशेष

अधिक ज्येष्ठ कृष्ण त्रयोदशी, पुरुषोत्तम मास का २८वां दिवस, मासिक कार्तिगाई, अधिक मासिक शिवरात्रि आदि

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

आज २५:१६+ तक जन्मे शिशुओं के नाम कृतिका नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (अ, आ, ई, उ)  नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥

उदय लग्न मुहूर्त
~~~~
वृषभ - ०३:५५ से ०५:५३
मिथुन - ०५:५३ से ०८:०७
कर्क - ०८:०७ से १०:२३
सिंह - १०:२३ से १२:३५
कन्या - १२:३५ से १४:४५
तुला - १४:४५ से १७:००
वृश्चिक - १७:०० से १९:१६
धनु - १९:१६ से २१:२१
मकर - २१:२१ से २३:०८
कुम्भ - २३:०८ से २४:४०+
मीन - २४:४०+ से २६:११+
मेष - २६:११+ से २७:५१+

पञ्चक रहित मुहूर्त

शुभ मुहूर्त – ०५:५३ से ०८:०७
चोर पञ्चक – ०८:०७ से १०:२३
शुभ मुहूर्त – १०:२३ से १२:३५
रोग पञ्चक – १२:३५ से १४:४५
शुभ मुहूर्त – १४:४५ से १६:०७
मृत्यु पञ्चक – १६:०७ से १७:००
अग्नि पञ्चक – १७:०० से १९:१६
शुभ मुहूर्त – १९:१६ से २१:२१
रज पञ्चक – २१:२१ से २३:०८
शुभ मुहूर्त – २३:०८ से २४:४०+
चोर पञ्चक – २४:४०+ से २५:१६+
शुभ मुहूर्त – २५:१६+ से २६:११+
शुभ मुहूर्त – २६:११+ से २७:५१+
चोर पञ्चक – २७:५१+ से २९:४१+

नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त ~ (➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥

आज का सुविचार

यदि आपने किसी भी कार्य के लिए ईमानदारी से संघर्ष किया है तो परिणाम चाहे सफलता हो या असफलता वास्तव में संघर्ष की भावना ही अपने आप में एक सफलता है।


आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में नई उम्मीदें लेकर आया है। निवेश और पैसों से जुड़े फैसलों में अगर धैर्य रखेंगे, तो अच्छे लाभ के संकेत मिल सकते हैं। कामकाज में आपका जोश देखते ही बनेगा और आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए पूरे उत्साह से जुटे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ बिताए गए खुशनुमा पल रिश्ते में और मिठास घोलेंगे। बिजनेस करने वाले लोग कमाई बढ़ाने के नए रास्तों पर गंभीरता से विचार करेंगे। सेहत को लेकर छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज न करें। संतान के मन की बातें समझने की कोशिश करेंगे तो परिवार में प्यार और तालमेल और बढ़ेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपको सोच-समझकर कदम बढ़ाने का संकेत दे रहा है। जितनी समझदारी से काम करेंगे, उतनी ही सफलता आपके करीब आएगी। मान-सम्मान बढ़ने से आत्मविश्वास भी ऊंचा रहेगा। परिवार में विवाह से जुड़ी कोई रुकावट दूर होने से घर का माहौल खुशियों से भर सकता है। यात्रा के दौरान कोई खास जानकारी मिल सकती है, जो आगे आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। हालांकि घर में किसी छोटी बात को लेकर हल्की बहस हो सकती है, इसलिए शांत रहना ही बेहतर रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप अपने काम और लाइफस्टाइल दोनों में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे और यही बदलाव आपको आगे बढ़ाएंगे। परिवार में किसी नए सदस्य के आने की खबर माहौल को खुशियों से भर सकती है। विवाह से जुड़ी परेशानियां दूर होती नजर आएंगी। पिताजी की सलाह आज आपके लिए बेहद काम की साबित होगी। ऑफिस में किसी जरूरी चर्चा के दौरान आपके विचारों की तारीफ होगी और वरिष्ठ लोग भी आपके सुझावों से प्रभावित नजर आएंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपके जीवन में सुख-सुविधाओं का स्तर बढ़ता हुआ दिखाई देगा। नया वाहन या घर के लिए कोई जरूरी सामान खरीदने का विचार बन सकता है। यदि लोन लेने की सोच रहे हैं, तो उसमें भी आसानी के संकेत हैं। सरकारी कामों में थोड़ी देरी जरूर हो सकती है, लेकिन धैर्य रखने से सब ठीक होगा। किसी दोस्त की आर्थिक मदद करके आप रिश्तों को और मजबूत बनाएंगे। पुराने लेन-देन का कोई मामला फिर सामने आ सकता है, जिसे समय रहते सुलझाना जरूरी होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए लाभ और संतोष दोनों लेकर आएगा। बिजनेस में अच्छे परिणाम मिलने से मन खुश रहेगा और मेहनत का फल साफ दिखाई देगा। शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए भी दिन सकारात्मक रह सकता है। प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी और साथी के साथ बिताया गया समय दिल को सुकून देगा। सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और घर में किसी नए शुभ कार्य की शुरुआत का योग बन सकता है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत और ईमानदारी आपको आगे बढ़ाएगी। नौकरीपेशा लोगों की लगन देखकर अधिकारी खुश होंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा और अच्छे परिणाम मिलने की संभावना बनेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल और समझदारी बनी रहेगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि छोटी बात भी विवाद का कारण बन सकती है। विरोधियों से सावधान रहें और खुद पर भरोसा बनाए रखें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आर्थिक मामलों में समझदारी से चलना आपके लिए बेहद जरूरी रहेगा। खर्च और आय के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे तो भविष्य सुरक्षित रहेगा। बिजनेस में आपकी योजनाएं धीरे-धीरे लाभ देने लगेंगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का मौका मिल सकता है, जिससे रिश्ते में नई ताजगी आएगी। कामों को टालने की आदत से बचें, क्योंकि बाद में यही परेशानी बढ़ा सकती है। परिवार में धैर्य बनाए रखें और गुस्से से दूरी बनाएं।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको आर्थिक मामलों में थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। सोच-समझकर खर्च करेंगे तो आने वाला समय ज्यादा सुरक्षित रहेगा। आसपास का कोई विवाद खत्म होने से मन को राहत मिलेगी। खानपान पर ध्यान देना जरूरी होगा, क्योंकि सेहत का असर आपके मूड पर भी पड़ सकता है। पुराने दोस्त से मुलाकात भावुक भी करेगी और खुशियां भी देगी। परिवार की परेशानियां धीरे-धीरे कम होती नजर आएंगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन सुख और समृद्धि लेकर आने वाला है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। सम्मान या पुरस्कार मिलने की संभावना भी बन रही है। बिजनेस की उलझनें सुलझेंगी और योजनाएं स्पष्ट होंगी। विद्यार्थियों को मानसिक राहत मिलेगी और पढ़ाई का दबाव कम महसूस होगा। यदि संपत्ति खरीदने का सपना देख रहे थे, तो वह पूरा होने की दिशा में आगे बढ़ सकता है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन थोड़ा उलझनों से भरा रह सकता है, इसलिए हर फैसला सोच-समझकर लें। किसी काम को लेकर मन में संदेह है, तो फिलहाल उसे टालना ही बेहतर रहेगा। पिताजी की किसी बात से मन दुखी हो सकता है, लेकिन समय के साथ सब सामान्य हो जाएगा। नए काम की योजना बन सकती है, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। विवादों से दूरी बनाए रखें। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर मन हल्का महसूस करेंगे और यात्रा के दौरान कोई जरूरी जानकारी भी मिल सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन कुछ छोटी चुनौतियां सामने आ सकती हैं। ऑफिस में कोई सहयोगी आपके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। बढ़ते खर्च चिंता दे सकते हैं, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें। संतान से जुड़ी कोई बात मन को थोड़ा परेशान कर सकती है। पुरानी गलती का सच सामने आने से आप खुद को सुधारने की कोशिश करेंगे। सेहत पर खास ध्यान देना जरूरी रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप ऊर्जा और सकारात्मक सोच से भरपूर रहेंगे। अच्छे कामों में मन लगेगा और सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहेंगे। बिजनेस की लंबी योजनाएं गति पकड़ेंगी और रुका हुआ धन वापस मिलने से राहत मिलेगी। सरकारी काम या टेंडर मिलने की संभावना उत्साह बढ़ा सकती है। परिवार में किसी सदस्य को सरप्राइज देकर खुशियों का माहौल बनाएंगे और रिश्तों में अपनापन और गहरा होगा।


▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *