लखनऊ समाजवादी महिला सभा उत्तर प्रदेश की प्रदेश सचिव एवं सदर विधानसभा गाजीपुर की प्रभारी पुनीता सिंह (खुशबू) की कैराना सांसद इकरा हसन से हुई मुलाकात राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई है। कैराना स्थित सांसद आवास पर हुई इस शिष्टाचार भेंट के दौरान दोनों महिला नेताओं के बीच संगठनात्मक मजबूती, महिला नेतृत्व, सामाजिक न्याय, युवाओं की भागीदारी और प्रदेश की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

इस अवसर पर पुनीता सिंह ने अपने तीन वर्षों के सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यों की उपलब्धियों को संकलित एक स्मारिका सांसद इकरा हसन को भेंट की। सांसद ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए जनसंपर्क और जनसंघर्ष आधारित राजनीति को लोकतंत्र की मजबूती का आधार बताया।

मुलाकात के दौरान पुनीता सिंह ने जानकारी दी कि महान क्रांतिकारी एवं आजादी के अमर सेनानी चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर 23 जुलाई से 11 दिवसीय “समाजवादी सद्भाव साइकिल यात्

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »