शामली – शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अयोध्या राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा को लेकर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने आरोप लगाया कि मुलायम सिंह यादव सरकार के दौरान कारसेवकों पर गोली चलवाई गई थी और अब उसी व्यक्ति को मंदिर निर्माण से जुड़ी जिम्मेदारी में देखकर लोगों का खून खौलता है। यह बयान उन्होंने शामली में दिया।

