जौनपुर बदलापुर इंदिरा चौराहे के सिंगरामऊ रोड पर एक महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज धूप के कारण चक्कर खाकर महिला गिर गई जो पहले से ही गर्भवती थी अधिक प्रसव पीड़ा के चलते सड़क किनारे ही स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया
महिला खुटहन ब्लॉक के अंतर्गत तिलवारी गांव की कल्लू निषाद की पत्नी पूनम देवी के रूप में बताई गई महिला आज 10:00 बजे के करीब अपने ससुराल से मायके चांदा थाना क्षेत्र के शिवाला गांव जा रहे थी
हालांकि आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी एंबुलेंस को दिया फिर महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर भर्ती कराया गया डॉक्टर ने जांच के बाद बताया जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं

