कैसरगंज लोकसभा सीट से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने श्रीराम मंदिर दान पात्र विवाद पर ट्रस्ट पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े लोग यदि सवाल उठा रहे हैं, तो सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। बिना वजह कोई मुद्दा नहीं उठता और यदि इस प्रकरण में लगातार आरोप लग रहे हैं, तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
उन्होंने आगे कहा, “विनय कटियार राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक रहे हैं। उस समय वे बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और आंदोलन के शीर्ष नेताओं के बेहद करीबी माने जाते थे।” वहीं, संतोष दुबे द्वारा उठाए जा रहे सवालों का जिक्र करते हुए बृजभूषण ने कहा कि उनके कुछ सवाल बिल्कुल जायज हैं, हालांकि कभी-कभी वे भावनाओं में बह जाते हैं।

