लखनऊ अलीगंज थाना क्षेत्र में लगी प्राइवेट कोचिंग संस्थान में भीषण आग आग की वजह से मची अफरा तफरी उषा मेहता मार्ग b/2 सेक्टर डी अलीगंज में लगी आग फायर विभाग की टीम मौके पर मौजूद फायर की कई गाड़िया आग पर काबू करने का कर रहे प्रयासआग की वजह से आस पास की जगह खाली कराई गई

मुख्यमंत्री ने जनपद लखनऊ में आग की घटना का लिया संज्ञान मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच के दिए निर्देश राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने व घायलों को उचित उपचार उपलब्ध कराने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश प्रशासन को हर स्तर पर सतर्कता बरतने का दिया निर्देश राहत कार्यों की सतत मॉनिटरिंग के भी मुख्यमंत्री ने दिए निर्देशमुख्यमंत्री ने घायलों का समुचित उपचार हेतु दिए निर्देश मुख्यमंत्री ने की घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना

पुरनिया में कोचिंग सेंटर में भीषण आग से दम घुटने से 2 लोगों की मौत की खबर है जबकि खबर लिखे जाने तक 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एसडीआरएफ की टीम एवं पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण व मुख्यमंत्री के सचिव/गृह संजय प्रसाद भी मौके पर पहुंचे हैं। अभी भी अंदर स्ट्रेचर भेजे जा रहे हैं तथा बचाव कार्य जारी है।

आग लगते ही इलाके में मची अफरा तफरी। दुकान के ऊपर थी कोचिंग, छात्र छात्राएं फंसे।जान बचाने के लिए छज्जे-छत से कूदे लोग, धुएं और लपटों से घिर गई पूरी बिल्डिंग। लोगों ने राहत-बचाव कार्य में किया सहयोग, फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां और पुलिस की टीमें मौके पर रेस्क्यू में जुटीं।

मुख्यमंत्री के संज्ञान में मामला आने के बाद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक डीजी फायर जिलाधिकारी विशाख जी एवं जेसीपी व अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आग बुझा दी गई है लेकिन अभी धुंआ काफी है। अंदर एक दो लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका के चलते रेस्क्यू जारी है, अस्पतालों को एलर्ट पर रखा गया है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि दीवार काटकर दमकल कर्मी व पुलिस अंदर पहुंची है। उन्होने कहा कि आग लगने के बाद कुछ लोगों के ऊपर से कूदने से घायल होने की खबर है पर घायलों की सही संख्या अभी नहीं मालूम। उन्होने कहा कि पहले ये सुनिश्चित करना है कि अंदर कोई फंसा न हो। हाइड्रोलिक मशीन को भी मंगाया गया। राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने व घायलों को उचित उपचार उपलब्ध कराने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश।
सूत्रों के मुताबिक-जिस संस्थान में आग लगी है वह कोचिंग सेंटर नहीं है क्योंकि यहां से बच्चे कूदकर जान बचा रहे थे तो लग रहा था कोचिंग सेंटर है फिलहाल जानकारी मिल रही है कि यहां पर गेमिंग सेंटर चलाया जा रहा था वही यहां पर सॉफ्टवेयर को लेकर कुछ काम होता है उसका ऑफिस भी था।

अलीगंज क्षेत्र में लगी भीषण आग के बाद प्रशासन, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
मौके पर एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्र एडीएम सिटी एडीसीपी उत्तरी ट्विंकल जैन सहित अलीगंज एवं मड़ियांव पुलिस की टीमें मौजूद हैं। लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख अय्यर भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने के प्रयास में लगी हैं। प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और राहत कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

अपडेट– पुरनिया कोचिंग सेंटर अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हुई केजीएमयू के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यहां भर्ती 5 घायलों की हालत खतरे से बाहर है। अपुष्ट खबरों के अनुसार घायलों की संख्या 15 से 20 बताई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अग्निकांड की भयावता देखते हुए अपना अलीगढ़ का दौरा रद्द कर दिया है मुख्यमंत्री वापस अपने सरकारी आवास लौट आए हैं और अधिकारियों से लगातार अपडेट ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »