सोना-चांदी की कीमतों में इस सप्ताह जमकर गिरावट देखने को मिली है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर चांदी की वायदा कीमत महज पांच कारोबारी दिनों में ही 13,000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा फिसली है. तो सोने का भाव भी टूटा है और ये 3000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता हो गया है. आइए जानते हैं अब 20, 22 या 24 कैरेट सोना लेने के लिए आपको कितना पैसा खर्च करना होगा?
सबसे पहले बताते हैं कमोडिटी मार्केट में चांदी की कीमत में आई गिरावट के बारे में, तो इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को Silver Price Crash नजर आया और 2.04 फीसदी 4,836 रुपये की बड़ी गिरावट लेकर ये कीमती धातु 2,32,726 रुपये प्रति किलो के स्तर पर आ गई.
चांदी के बाद अब बात करें सोने के भाव की, तो ये कीमती पीली धातु भी चांदी की कीमत की तरह बीते पांच दिनों में तेजी से फिसली है एमसीएक्स पर 10 Gram 24 Karat Gold Rate 1,50,528 रुपये से फिसलकर 1,47,239 रुपये पर आ गई और 3,289 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ती हो गई. अकेले बीते शुक्रवार को ही वायदा सोना 2,070 रुपये या 1.39% फिसला.

