भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज खिलाड़ी, पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित जसपाल राणा के निधन के महज चार दिन बाद उनकी मां श्यामा देवी राणा का भी निधन हो गया। 78 वर्षीय श्यामा देवी ने मंगलवार सुबह नई दिल्ली स्थित सैन्य अस्पताल में अंतिम सांस ली। परिवार के करीबी लोगों के अनुसार, इकलौते बेटे के अचानक निधन का गहरा सदमा वह सहन नहीं कर सकीं।

12 जून को जसपाल राणा,49, के आकस्मिक निधन के बाद से ही उनकी मां की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी, पिछले कुछ दिनों से उनका उपचार दिल्ली के मिलिट्री अस्पताल में चल रहा था। दिवगंत जसपाल राणा की बहन सुषमा राणा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बड़े बेटे पंकज सिंह नोएडा के विधायक की पत्नी हैं। उत्तराखंड के पूर्व खेल मंत्री यूपी विधान परिषद सदस्य नारायण सिंह राणा के परिवार पर कुछ ही दिनों के भीतर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पहले अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी कोच बेटे जसपाल राणा को खोया और चार दिनों के अंतराल से उनकी मां श्यामा देवी राणा का भी निधन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »