सूर्योदय: – ०५:४०
सूर्यास्त: – १९:१२
चन्द्रोदय: – २६:००+
चन्द्रास्त: – १४:१२
अयन – उत्तरायण
ऋतु: ☀️ग्रीष्म
शक सम्वत: – १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: – २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) – ५१२८
मास – ज्येष्ठ (अधिक)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – दशमी (२४:५७+ से एकादशी)
नक्षत्र – उत्तर भाद्रपद (०९:२१ से रेवती)
योग – आयुष्मान (०६:३० से सौभाग्य, २८:०३+ से शोभन)
प्रथम करण – वणिज (१३:५२ तक)
द्वितीय करण – विष्टि भद्रा (२४:५७+ तक)
॥गोचर ग्रहा:॥
सूर्य – वृषभ
चंद्र – मीन
मंगल – मेष (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध – मिथुन (उदित, पूर्व , मार्गी)
गुरु – कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र – कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि – मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु – कुम्भ
केतु – सिंह
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
अभिजित मुहूर्त
विजय मुहूर्त – १४:४२ से १५:३६
गोधूलि मुहूर्त – १९:११ से १९:३२
सायाह्न सन्ध्या – १९:१२ से २०:१५
निशिता मुहूर्त – २४:०६+ से २४:४७+
ब्रह्म मुहूर्त – २८:१७+ से २८:५९+
राहुकाल – १२:२६ से १४:०८
गुलिक काल – १०:४५ से १२:२६
यमगण्ड – ०७:२२ से ०९:०३
दुर्मुहूर्त – ११:५९ से २२:५३
वर्ज्य – २०:४९ से २२:२०
भद्रा – १३:५२ से २४:५७+
गण्ड मूल – ०९:२१ से २९:४०+
पञ्चक – अहोरात्र
आडल योग – ०५:४० से ०९:२१
विडाल योग – ०९:२१ से २९:४०+
होमाहुति – राहु
दिशा शूल – उत्तर
राहु काल वास – दक्षिण-पश्चिम
अग्निवास – पाताल (२४:५७+ से पृथ्वी)
भद्रावास – मृत्यु (१३:५२ से २४:५७+)
चन्द्रवास – उत्तर
शिववास – क्रीड़ा में (२४:५७+ से कैलाश पर)
चौघड़िया विचार
======≈======
॥दिन का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – अमृत
३ – काल ४ – शुभ
५ – रोग ६ – उद्वेग
७ – चर ८ – लाभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – शुभ
३ – अमृत ४ – चर
५ – रोग ६ – काल
७ – लाभ ८ – उद्वेग
नोट- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
शुभ यात्रा दिशा
(पूर्व व दक्षिण) तिल या धनिया का सेवन करके यात्रा करें
तिथि विशेष
अधिक ज्येष्ठ कृष्ण दशमी, पुरुषोत्तम मास का २५वां दिवस आदि
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
आज ०९:२१ तक जन्मे शिशुओं के नाम उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (दू, थ, झ, ञ) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
उदय लग्न मुहूर्त
वृषभ – ०४:०७ से ०६:०५
मिथुन – ०६:०५ से ०८:१८
कर्क – ०८:१८ से १०:३४
सिंह – १०:३४ से १२:४६
कन्या – १२:४६ से १४:५७
तुला – १४:५७ से १७:१२
वृश्चिक – १७:१२ से १९:२८
धनु – १९:२८ से २१:३३
मकर – २१:३३ से २३:१९
कुम्भ – २३:१९ से २४:५२+
मीन – २४:५२+ से २६:२३+
मेष – २६:२३+ से २८:०३+
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:४० से ०६:०५
रज पञ्चक – ०६:०५ से ०८:१८
शुभ मुहूर्त – ०८:१८ से ०९:२१
चोर पञ्चक – ०९:२१ से १०:३४
शुभ मुहूर्त – १०:३४ से १२:४६
रोग पञ्चक – १२:४६ से १४:५७
शुभ मुहूर्त – १४:५७ से १७:१२
मृत्यु पञ्चक – १७:१२ से १९:२८
अग्नि पञ्चक – १९:२८ से २१:३३
शुभ मुहूर्त – २१:३३ से २३:१९
रज पञ्चक – २३:१९ से २४:५२+
शुभ मुहूर्त – २४:५२+ से २४:५७+
चोर पञ्चक – २४:५७+ से २६:२३+
रज पञ्चक – २६:२३+ से २८:०३+
शुभ मुहूर्त – २८:०३+ से २९:४०+
नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त – (➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥
आज का सुविचार
समय सबसे बड़ा शिक्षक है हर अनुभव हमें जीवन का एक नया पाठ पढ़ाता है॥
आज का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको अपने गुस्से और शब्दों पर खास कंट्रोल रखने की जरूरत है। छोटी बात पर प्रतिक्रिया रिश्तों में दूरी बढ़ा सकती है। अच्छी बात यह है कि कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी और बॉस से प्रशंसा मिलने के योग हैं। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा। जीवनसाथी के साथ बिताया गया समय रिश्तों में और मिठास घोलेगा। संतान की भावनाओं को समझने का मौका भी मिलेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। राजनीति या सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को विशेष सतर्क रहना होगा। शरीर में थकान महसूस हो सकती है, इसलिए सेहत को नजरअंदाज न करें। निवेश से जुड़े फैसले किसी के कहने पर लेने से बचें। खानपान में लापरवाही आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। हालांकि जिम्मेदारियों को आप समय पर पूरा कर लेंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया है। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और आर्थिक स्थिति में सुधार महसूस होगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा मामला आपके पक्ष में जा सकता है। आप किसी अपने की आर्थिक मदद भी कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके रुके हुए काम पूरे करवाएगा। यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान का खास ध्यान रखें।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज सकारात्मक परिणाम मिलने से मन खुश रहेगा। ऑफिस में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और काम तेजी से पूरे होंगे। पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी करने से बचें। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। पिताजी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं, इसलिए धैर्य और समझदारी से बात करें। बिजनेस में बदलाव करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन समय का सही इस्तेमाल करना आपके लिए बहुत जरूरी होगा। रुके हुए काम पूरे करने पर ध्यान दें। विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के लिए छोटा सा सरप्राइज रिश्ते में नई मिठास लाएगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल देने से बचें।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज ऊर्जा और उत्साह से भरपूर दिन रहेगा। घर में मेहमानों के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। बिजनेस में उतार-चढ़ाव के बावजूद आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से कई काम आसानी से पूरे होंगे। परिवार में शादी-विवाह से जुड़ी रुकावट दूर होने से खुशी का माहौल बनेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज काम का दबाव मानसिक थकान बढ़ा सकता है। हालांकि आप अपने स्वभाव में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगा। अच्छे भोजन और छोटी-छोटी खुशियां आपको सुकून देंगी। संतान के व्यवहार को लेकर चिंता बनी रह सकती है। अपनी निजी बातें किसी से शेयर करने से बचें। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम पूरा होने के संकेत हैं।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन संतुलित रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं और यात्रा का योग भी बन रहा है। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति महसूस होगी। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। समय और धन दोनों का सही इस्तेमाल करना जरूरी होगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी की सफलता आपको गर्व महसूस कराएगी। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी और पिताजी भी आपके कामों से खुश नजर आएंगे। नई उपलब्धि आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगी। विद्यार्थियों का नए कोर्स में रुचि बढ़ सकती है। किसी की कही-सुनी बातों पर भरोसा करने से बचें।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा और परिवार में एकता महसूस होगी। आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहना जरूरी है। आलस्य को खुद पर हावी न होने दें। नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है। आपके किसी फैसले से परिवार के लोग थोड़ा नाराज हो सकते हैं। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में नए अवसर मिलने के योग हैं।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दोस्तों का साथ आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। आपकी बातों का असर लोगों पर सकारात्मक पड़ेगा। नया काम शुरू करने से पहले पूरी प्लानिंग जरूर करें। विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन मिलने से राहत महसूस होगी। संतान के साथ दिल की बात साझा करने का मौका मिलेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है, इसलिए खुद का खास ध्यान रखें। कोई जरूरी काम बनते-बनते रुक सकता है, जिससे तनाव बढ़ेगा, लेकिन धैर्य बनाए रखें। खोई हुई प्रिय वस्तु वापस मिलने की संभावना है। नया काम शुरू करने से पहले सोच-समझकर फैसला लें। खास लोगों से मुलाकात आपका दिन खास बना देगी, हालांकि पिताजी की किसी बात से मन थोड़ा दुखी हो सकता है।
▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬
