आगरा में बुधवार को प्रशासन ने तालाब की जमीन पर बने मंदिर, मस्जिद और मजार को बुलडोजर चलाकर हटा दिया। करीब तीन घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान पुलिस बल और पीएसी के करीब 500 जवानों की तैनाती रही। प्रशासन ने कोर्ट और एनजीटी के आदेश का हवाला देते हुए तालाब की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।

मामला सदर तहसील के अंगूठी गांव का है। यहां करीब 22.5 बीघा भूमि राजस्व अभिलेखों में तालाब के रूप में दर्ज है। आरोप था कि इस जमीन पर मंदिर मस्जिद और मजार बनाकर कब्जा कर लिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »