सपा प्रमुख का दावा यूपी में सरकार बदलते ही केंद्र में गिर जाएगी बीजेपी सरकार सपा प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने यह बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी यूपी में सपा की सरकार बनने पर भाजपा की केंद्र सरकार गिर जाएगी।उनसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक साल के भीतर केंद्र सरकार गिर जाने संबंधी बयान पर सवाल पूछा गया था।साथ ही अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के 10 साल में पीडीए (पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यकों) पर अत्याचार की इंतहा हो गई है।सरकार ने बड़े पैमाने पर फर्जी एनकाउंटर कराए हैं।इनमें मारे गए 85 फीसदी लोग पीडीए समाज से हैं।
