कानपुर– 50 हजार के इनामी दरोगा अमित मौर्या गिरफ्तार।दरोगा अमित मौर्या पर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर आरोप है।लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया।मामले में आरोपी के खिलाफ पहले से इनाम घोषित किया गया था।सह आरोपी शिवबरन यादव को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।गिरफ्तारी के बाद मामले में कानूनी कार्रवाई तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।पुलिस आरोपी दरोगा से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच में जुटी है।चर्चित मामले में गिरफ्तारी के बाद पुलिस विभाग में भी हलचल तेज हो गई है।
