मुख्यमंत्री जब केजीएमयू पहुंचे तो उनकी मृतकों के परिजनों से भी मुलाकात हुई। मुख्यमंत्री ने घटना पर शोक प्रकट करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनों के आंसू भी पोंछे। कहा कि हम किसी की जिंदगी तो नहीं लौटा सकते, लेकिन विश्वास दिलाते हैं कि दोषी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। सरकार परिजनों के साथ है।

घटनास्थल व केजीएमयू का दौरा करते समय मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, विधायक नीरज बोरा, अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद, पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा, अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा) अमित कुमार घोष, डीजी (फायर सर्विस) सुजीत पांडेय, लखनऊ के आयुक्त विजय विश्वास पंत व जिलाधिकारी विशाख जी आदि भी मौजूद रहे।

सीएम ने की अग्निकांड में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »