प्रयागराज प्रयागराज की निवासी जानी-मानी लेखिका डॉ. उर्मिला जैन का लंदन में निधन जानी-मानी लेखिका और प्रयागराज की निवासी डॉ. उर्मिला जैन का उनके लंदन स्थित आवास पर निधन हो गया। वह 86 वर्ष की थीं मंगलवार को उनकी अंत्येष्टि की गई। मुखाग्नि उनके पुत्र किंशुक जैन ने दी
दिल्ली में रह रहीं डॉ.उर्मिला जैन की पुत्री किंजल्क अग्रवाल ने बताया कि उर्मिला जी कई वर्षों से अस्वस्थ चल रही थीं और विगत कुछ महीनों से बिस्तर पर ही थीं घर में ही उनका इलाज और देखभाल चल रही थी। उर्मिला जैन के कई कहानी संग्रह, संस्मरण और यात्रा संस्मरण समेत एक दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं
वह सुविख्यात साहित्यिक पत्रिका रचना उत्सव की आठ साल तक संपादक रही हैं और जीवन के अंतिम समय तक रचना उत्सव से जुड़ी रही हैं
प्रयागराज के एलनगंज में रहते मानुषी मंगल नामक कल्याणकारी संस्था के जरिए वह जरूरतमंद महिलाओं की सेवा भी करती रही हैं। उर्मिला जैन के पति डॉ. महेंद्र राजा जैन भी सुपरिचित लेखक रहे हैं

