यूपी के शाहजहांपुर में फर्जी ब्रिगेडियर साहब पकड़े गए हैं. ये फर्जी आदमी ब्रिगेडियर की वर्दी पहने शहीद संग्रहालय के पास टहल रहा था. इसपर पूर्व सैनिकों को संदेह हुआ. संग्रहालय में मौजूद पूर्व सैनिकों ने युवक को रोककर उससे पूछताछ की.
पूछताछ के दौरान फर्जी युवक सकपका गया. फिर मौके पर पुलिस बुलाई गई.युवक से सख्ती के साथ पूछताछ की गई. फिर उसने खुद कबूल लिया कि वह फर्जी ब्रिगेडियर बना टहल रहा है.
युवक की आर्यन वर्मा के रूप में हुई है. इसने पूछताछ में बताया कि- “मेरी माँ का सपना है कि मैं सेना में अधिकारी बनू . इसके लिए मैं दिल्ली में तैयारी भी करता हूं. लेकिन मैंने घर में बता रखा है कि मैं ब्रिगेडियर बन चुका हूं.इसलिए यहां वर्दी पहन लेता हूं”
फिलहाल, इस फर्जी ब्रिगेडियर को सेना ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया है. इस फर्जी के पास से एक कार भी बरामद हुई है. जिस पर स्टार लगा है.

