लखनऊ जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट 15 जून 2026 से एयरपोर्ट पर नियमित कमर्शियल उड़ान सेवाएं शुरू की जाएगी।
नोएडा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने 15 जून से प्रस्तावित कमर्शियल उड़ानों की शुरुआत से पहले एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस और अन्य सहयोगी एजेंसियों के साथ मिलकर अंतिम ऑपरेशन रेडीनेस टर्नअराउंड ट्रायल का परीक्षण किया गया जो सफल रहा अब 15 जून 2026 से नियमित कमर्शियल उड़ान सेवाएं शुरू करने की योजना है
आप को बता दे की यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के साथ.साथ एक शानदार लॉन्च पैड् साबित होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 नवंबर 2021 को इस एयरपोर्ट की आधार शिला रखी थी वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया था।
जेवर में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भविष्य में देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में शामिल होने जा रहा है. पहले चरण में यहां एक रनवे और आधुनिक यात्री टर्मिनल तैयार किया गया हैए जिसकी सालाना क्षमता करीब 1.2 करोड़ यात्रियों की होगी आने वाले वर्षों में विस्तार के बाद यह क्षमता 7 करोड़ यात्रियों से अधिक पहुंचने का अनुमान है ऐसे में यह एयरपोर्ट न सिर्फ दिल्ली.एनसीआर बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए एक बड़े एविएशन और आर्थिक केंद्र के रूप में उभरने जा रहा है परीक्षण किया गया इसका उद्देश्य एयरपोर्ट की व्यवस्थाओं तकनीकी प्रणालियों और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की जांच करना था.
