उत्तर प्रदेश के ताकतवर मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को जोर का झटका लगा
प्रदेश में एक्सप्रेस वे बनाने का काम देखने वाला उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की ज़िम्मेदारी उनके पास से हटा ली गई है।
अब यूपीडा का कामकाज अवस्थापना विभाग को दे दिया गया है, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अधीन है।
बेहतर कामकाज और तालमेल का आधार बताते हुए इस बाबत सचिवालय प्रशासन की ओर से इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है।
