WhatsApp Image 2026 05 26 at 20.53.19

ग्रेटरनोएडा यमुना एक्सप्रेसवे पर करोड़ों रुपये की जगुआर कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते लग्जरी कार धू-धू कर जलने लगी और कुछ ही देर में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना जीरो पॉइंट से करीब 5-6 किलोमीटर आगे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

youtube placeholder image

By admin