लखनऊ थाना गौतमपल्ली क्षेत्र के 1090 चौराहे पर वायरल वीडियो में दिखाई गई मारपीट की घटना के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में थाना गौतमपल्ली में मु0अ0सं0-34/2026 के तहत धारा 191(2), 191(3), 115(2) बीएनएस एवं 7 सीएलए एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
जांच के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त समीर (19 वर्ष) पुत्र स्व. लईक निवासी भेड़ीमंडी, वजीरगंज थाना नाका हिंडोला तथा गुफरान (23 वर्ष) पुत्र शकील निवासी मकबूलगंज, लाटूश रोड थाना कैसरबाग को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने बताया कि घटना के समय आरोपियों द्वारा उपयोग में लाए गए वाहन को भी नियमानुसार सीज कर दिया गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रकरण में शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
