लखनऊ में मामा ने 13 साल की सगी भांजी के साथ रेप किया। विरोध करने पर पत्नी को पीट-पीटकर बेहोश कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी का मेडिकल जांच कराया। महिला को उपचार के लिए अस्पातल में भर्ती कराया। घटना बंथरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह हुई। पुलिस ने आरोपी मामा को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि नशे की हालत में उसने वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता कक्षा 7 की छात्रा है। गर्मी की छुट्टी मनाने 3 दिन पहले मामा के घर आई थी। रविवार सुबह करीब 10 बजे उसका 30 साल का मामा शराब के नशे में घर पहुंचा। छात्र को जबरन कमरे में खींच लिया और रेप किया।

किशोरी की चीख-पुकार सुनकर उसकी मामी (आरोपी की पत्नी) कमरे में पहुंची। उसने भांजी को बचाने की कोशिश की। जिस पर आरोपी ने अपनी पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। पीट-पीटकर उसे बेहोश कर दिया। जब वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई तो फरार हो गया। किशोरी का घर पास के गांव में है। उसने फोन करके अपनी मां को घटना की जानकारी दी। उसकी मां मौके पर पहुंची और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी की पत्नी बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने उसे इलाज के लिए सरोजनी नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे लोक बंधु अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो (POCSO) की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को थाना क्षेत्र से ही हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। किशोरी का मेडिकल कराया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *