लखनऊ: यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर मुख्य सचिव और DGP की बड़ी समीक्षा बैठक 8, 9 और 10 जून को होगी आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा प्रदेश के 75 जिलों में 1183 केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा भर्ती परीक्षा के लिए 28.86 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त परीक्षा की शुचिता और गोपनीयता पर कोई समझौता नहीं- मुख्य सचिव स्ट्रांग रूम में डबल लॉक, डबल गार्ड और CCTV अनिवार्य भर्ती बोर्ड करेगा CCTV लाइव फीड से निगरानी गोपनीय सामग्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी नोडल अधिकारी पर परीक्षा केंद्रों पर तैनात सभी कार्मिकों का होगा सत्यापन ई-केवाईसी प्रक्रिया को अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश बिना सत्यापन किसी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं निजी व्यक्तियों की नियुक्ति पर सख्त रोक सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए पहचान पत्र अनिवार्य अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग और चेकिंग होगी बेहद सख्त पेन, प्रवेश पत्र और ID के अलावा कुछ नहीं ले जा सकेंगे अभ्यर्थीपरीक्षा में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं 6 से 10 जून तक सभी परीक्षा केंद्रों का होगा सैनिटाइजेशन मोबाइल, कैमरा और ब्लूटूथ की होगी गहन जांच अधिकांश कर्मचारियों के मोबाइल परीक्षा केंद्र के बाहर रखवाए जाएंगे चेकिंग के बाद ही कर्मचारियों को मिलेगा प्रवेश कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी रेंडमाइजेशन से लगेगी केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट करेंगे नियमित निरीक्षण राज्य और जिला कंट्रोल रूम से होगी लगातार निगरानी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर विशेष व्यवस्थाएं होंगी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बिजली और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एम्बुलेंस भी तैनात रहेगी परीक्षा की सफलता सतर्कता और अनुशासन पर निर्भर सभी अधिकारियों को भर्ती बोर्ड के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने के निर्देश परीक्षा केंद्रों और प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस व ट्रैफिक बल तैनात होगा।
