WhatsApp Image 2026 05 31 at 11.58.11 1

गाजीपुर होटल मालिक के बेटे की गोली मारकर हत्या।बिंदु होटल के मालिक आलोक राय के बड़े बेटे विनीत राय उर्फ हनी की गोली मारकर हत्या।होटल के सामने मारी गयी गोली।
बाइक सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम।देर रात घटना को दिया गया अंजाम।एक वर्ष हुई मारपीट की घटना का बताया जा रहा है हत्या का कारण।सदर कोतवाली क्षेत्र के बिंदु होटल की घटना।

गाजीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के गौसाबाद में आज रात होटल व्यवसायी आलोक राय के बड़े बेटे विनीत राय उर्फ हनी राय की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। आलोक राय बिंदु होटल के मालिक हैं और उनके बेटे मृतक विनीत राय होटल का कामकाज देखते थे।बताया जा रहा है कि देर रात 2 बाइक पर सवार 4 लोग होटल पहुंचे और स्टाफ से बीयर की मांग की। इसी बीच विनीत राय होटल से बाहर निकले और बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग झोंक दिया। विनीत की मौके पर ही मौत हो गयी । मामला करीब ढाई साल पुराने एक विवाद से जुड़ा हुआ है । उस समय कुछ लोगों से विनीत की झड़प हुई थी । होटल में तोड़फोड़ का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था । एसपी ने भी इसकी पुष्टि की और बताया की इसके पीछे पूर्व की रंजिश थी। परिजनों ने शंकर पाण्डेय और तीन अन्य के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। फरवरी 2024 में शंकर पाण्डेय और इसके साथियों ने होटल में तोड़फोड़ की थी। उस समय भी शंकर पाण्डेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था और कार्रवाई की गयी थी । पूर्व की रंजिश की वजह से ये घटना हुई है और हत्या के खुलासे के लिये 4 टीमों का गठन किया गया है । बिहार समेत आसपास के जनपदों में भी दबिश दी जा रही है । आरोपी 25 से 30 वर्ष के हैं और इनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जायेगी।वही इस मामले की गंभीरता को देखते हुए डी आई जी वाराणसी वैभव कृष्ण ने भी घटना स्थल पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली ।

youtube placeholder image
youtube placeholder image

बाईट– वैभव कृष्ण डीआईजी वाराणसी जोन