प्रदेश सरकार ने छह माह के लिए हड़ताल पर पाबंदी लगा दी है। प्रमुख सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक एम देवराज ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें कहा गया है कि राज्य के कार्यकलापों के संबंध में किसी लोकसेवा और राज्य सरकार के नियंत्रण वाले निगम या स्थानीय प्राधिकरण पर यह आदेश लागू होगा।
