उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की कुल 11 सीटों के लिए सितंबर माह में चुनाव कराए जाने की संभावना है। इन सीटों पर निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल आगामी 7 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। कार्यकाल समाप्त होने से पूर्व निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कराने के उद्देश्य से चुनाव कार्यक्रम सितंबर में घोषित किए जाने की तैयारी है। निर्वाचन आयोग द्वारा जल्द ही चुनाव संबंधी औपचारिक अधिसूचना जारी किए जाने की उम्मीद है।
