हनुमान छठी के पावन अवसर पर मिले इस स्नेहपूर्ण निमंत्रण और सम्मान के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
हनुमान जी की असीम कृपा पूजनीय संतों के सानिध्य में उपस्थित होना मेरे लिए गर्व का विषय है। संतों का आशीर्वाद और धर्म के प्रति अटूट आस्था ही हमारे जीवन का आधार है। आप सभी का यह प्रेम और सम्मान मुझे समाज व धर्म की सेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

आज कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के इस भव्य आयोजन का साक्षी बनना मेरे लिए अत्यंत भावुक और सौभाग्यपूर्ण क्षण रहा। प्रभु की भक्ति और आप सबका विश्वास ही मेरी पूंजी है। इस मौके पर महंत पूज्य श्री सुरेश शर्मा जी, महामंडलेश्वर योगी श्री राजकुमार नाथ जी पण्डित मिहिर शर्मा जी, श्री मृदुल जी राष्ट्रीय अखिल भारतीय योगी जोगी नाथ उपाध्याय गोस्वामी संगठन (रजिस्टर्ड) दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष योगी आशीष नाथ जी व अन्य भक्त गण








Leave a Reply