कानपुर -स्वदेशी मिल कंपाउंड में गो तस्करी के आरोप में दो सगे भाइयों से मुठभेड़ चार गिरफ्तार। जूही पुलिस की रविवार देर रात चांद आलम और रेहान उर्फ सद्दाम से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार दोनों ने फायरिंग की जवाबी कार्रवाई में दोनों के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने मो. अमीर और श्यामजी तिवारी समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मौके से एक गोवंश तमंचा और चापड़ बरामद हुआ है। घायल दोनों भाइयों को एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

