सूर्योदय: – ०५:४१
सूर्यास्त: – १९:१३
चन्द्रोदय: – २७:२७+
चन्द्रास्त: – १६:१९
अयन – उत्तरायण
ऋतु: ☀️ग्रीष्म
शक सम्वत: – १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: – २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) – ५१२८
मास – ज्येष्ठ (अधिक)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – द्वादशी (२२:३६ से त्रयोदशी)
नक्षत्र – अश्विनी (०६:२८ से भरणी, २८:०५+ से कृतिका)
योग – अतिगंड (२१:२६ से कृतिका)
प्रथम करण – कौलव (०९:१० तक)
द्वितीय करण – तैतिल (१९:३६ तक)

॥गोचर ग्रहा:॥

सूर्य – वृषभ
चंद्र – मेष
मंगल – मेष (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध – मिथुन (उदित, पूर्व , मार्गी)
गुरु – कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र – कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि – मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु – कुम्भ
केतु – सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

अभिजित मुहूर्त – १२:०० से १२:५४
अमृत काल – २३:४६ से २५:१२+
सर्वार्थ सिद्धि योग – ०५:४१ से ०६:२८
विजय मुहूर्त – १४:४२ से १५:३६
गोधूलि मुहूर्त – १९:१२ से १९:३३
सायाह्न सन्ध्या – १९:१३ से २०:१६
निशिता मुहूर्त – २४:०६+ से २४:४८+
ब्रह्म मुहूर्त – २८:१७+ से २८:५९+
राहुकाल ‌ १०:४५ से १२:२७
गुलिक काल ०७:२२ से ०९:०४
यमगण्ड – १५:५० से १७:३२
दुर्मुहूर्त – ०८:२३ से ०९:१७
वर्ज्य – १५:०७ से १६:३३
गण्ड मूल – ०५:४१ से ०६:२८
विडाल योग – २८:०५+ से २९:४१+
होमाहुति – राहु (०६:२८ से केतु)
दिशा शूल – पश्चिम
राहु काल वास – दक्षिण-पूर्व
अग्निवास – पाताल (१९:३६ से पृथ्वी)
चन्द्रवास – पूर्व
शिववास – नन्दी पर (१९:३६ से भोजन में )

चौघड़िया विचार

॥दिन का चौघड़िया॥
१ – चर २ – लाभ
३ – अमृत ४ – काल
५ – शुभ ६ – रोग
७ – उद्वेग ८ – चर
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – रोग २ – काल
३ – लाभ ४ – उद्वेग
५ – शुभ ६ – अमृत
७ – चर ८ – रोग
नोट- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

शुभ यात्रा दिशा

(रात्रि के समय यात्रा करें) दही चीनी का सेवन करके यात्रा करें

तिथि विशेष

अधिक ज्येष्ठ कृष्ण द्वादशी, पुरुषोत्तम मास का २७वां दिवस, परम एकादशी पारण, अधिक कृष्ण राम-लक्ष्मण द्वादशी, शुक्र प्रदोष व्रत आदि

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

आज ०६:२८ तक जन्मे शिशुओं के नाम अश्विनी नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (चू, चे, चो ला) नामाक्षर से एवम् उसके उपरांत भरणी नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (ली, लू, ले) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥

उदय लग्न मुहूर्त

वृषभ – ०३:५९ से ०५:५७
मिथुन – ०५:५७ से ०८:१०
कर्क – ०८:१० से १०:२७
सिंह – १०:२७ से १२:३८
कन्या – १२:३८ से १४:४९
तुला – १४:४९ से १७:०४
वृश्चिक – १७:०४ से १९:२०
धनु – १९:२० से २१:२५
मकर – २१:२५ से २३:११
कुम्भ – २३:११ से २४:४४+
मीन – २४:४४+ से २६:१५+
मेष – २६:१५+ से २७:५५+

पञ्चक रहित मुहूर्त

शुभ मुहूर्त – ०५:४१ से ०५:५७
मृत्यु पञ्चक – ०५:५७ से ०६:२८
अग्नि पञ्चक – ०६:२८ से ०८:१०
शुभ मुहूर्त – ०८:१० से १०:२७
रज पञ्चक – १०:२७ से १२:३८
शुभ मुहूर्त – १२:३८ से १४:४९
चोर पञ्चक – १४:४९ से १७:०४
शुभ मुहूर्त – १७:०४ से १९:२०
रोग पञ्चक – १९:२० से १९:३६
शुभ मुहूर्त – १९:३६ से २१:२५
मृत्यु पञ्चक – २१:२५ से २३:११
अग्नि पञ्चक – २३:११ से २४:४४+
शुभ मुहूर्त – २४:४४+ से २६:१५+
मृत्यु पञ्चक – २६:१५+ से २७:५५+
मृत्यु पञ्चक – २७:५५+ से २८:०५+
अग्नि पञ्चक – २८:०५+ से २९:४१+

नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त – (➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥

आज का सुविचार

दहाड़ने वाला अगर रोने लग जाए,तो समझ लेना मामला पारिवारिक है॥

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा, लेकिन आपकी सकारात्मक सोच हर स्थिति को आसान बना देगी। मन में ईर्ष्या या नकारात्मकता रखने से बचें। सेहत से जुड़ी किसी पुरानी समस्या को अब नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। रिश्तों में गर्माहट लौटेगी और सगे-संबंधियों से मुलाकात का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ पुरानी अनबन दूर होगी और साथ में कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज भाग्य आपके साथ खड़ा नजर आएगा। मेहनत का फल मिलेगा और आय बढ़ाने के नए रास्ते खुल सकते हैं। कोर्ट-कचहरी का मामला आपके पक्ष में जा सकता है। रिश्तों में चल रही खटास बातचीत से खत्म होगी। भाई-बहनों का सहयोग आपके लिए मददगार साबित होगा। दोस्तों का दायरा बढ़ने से सामाजिक जीवन में रौनक बनी रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन संतुलन और शांति लेकर आएगा। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होकर मन को सुकून मिलेगा। राजनीति या सार्वजनिक क्षेत्र से जुड़े लोग जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। आप अपने लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। पुराने मनमुटाव को खत्म करने के लिए पहल करेंगे, जिससे रिश्तों में मिठास लौटेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन सामान्य लेकिन स्थिर रहेगा। नए काम की शुरुआत का विचार मन में आ सकता है, लेकिन अनजान लोगों पर तुरंत भरोसा न करें। आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। जीवनसाथी के साथ बिताया गया समय रिश्तों को और मजबूत करेगा। किसी काम में समय पर मदद मिल जाएगी। पिताजी की किसी बात से मन थोड़ा दुखी हो सकता है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज परिवार और रिश्तों में तालमेल बनाए रखना आपके लिए बेहद जरूरी होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन आपकी समझदारी उनके हर प्रयास को कमजोर कर देगी। संतान की संगति पर नजर रखें। घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। नौकरी से जुड़ी परेशानी होने पर नए विकल्पों पर विचार करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज दिल की कोई इच्छा पूरी होने से मन खुश रहेगा। जीवनसाथी के लिए कोई खास गिफ्ट खरीद सकते हैं। माता-पिता की सेवा में समय बिताकर आत्मिक शांति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में समस्याओं को लेकर वरिष्ठों से खुलकर बातचीत करना फायदेमंद रहेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने के प्रयास तेज होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट संभालकर चलना जरूरी होगा। काम का दबाव ज्यादा रहेगा और परिवार को लेकर भी चिंता बनी रह सकती है। संतान की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। बिजनेस में बदलाव करने का विचार मन में आएगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज मन किसी फैसले को लेकर उलझा रह सकता है, लेकिन खुद पर भरोसा रखना जरूरी होगा। सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। गुस्से पर कंट्रोल रखना आज सबसे बड़ी सीख साबित होगा। बिजनेस से जुड़ी समस्या को सुलझाने के लिए पार्टनर से खुलकर बात करनी होगी। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। जरूरी कामों को टालना नुकसान दे सकता है। परिवार के मामलों को मिल-बैठकर सुलझाने से रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत का विचार बन सकता है। पिताजी से सलाह लेने पर मन की चिंता दूर होगी। रुका हुआ काम पूरा होने से राहत मिलेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाना होगा। नई जिम्मेदारी या प्रोजेक्ट मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। निवेश से लाभ मिलने के योग हैं। खानपान में सुधार से सेहत बेहतर रहेगी। मन की कोई इच्छा पूरी होने से खुशी का माहौल रहेगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल अच्छा बना रहेगा, हालांकि भागदौड़ बनी रह सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज चुनौतियां तो आएंगी, लेकिन परिवार और दोस्तों का साथ आपको मजबूत बनाए रखेगा। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी दूर रहने वाले अपने की याद भावुक कर सकती है। विद्यार्थी करियर से जुड़े कामों में व्यस्त रहेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज सामाजिक और व्यावसायिक दोनों क्षेत्रों में सफलता के संकेत हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी के नए अवसर सामने आ सकते हैं। माता-पिता के साथ संपत्ति को लेकर चर्चा हो सकती है। अचानक यात्रा का योग बन रहा है, जो लाभदायक साबित होगी।


▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »