लखनऊ में पेपर लीक के विरोध में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ द्वारा आयोजित प्रदर्शन को लखनऊ पुलिस ने अनुमति प्रदान कर दी है। यह प्रदर्शन ईको गार्डन में किया जा रहा है, जिसमें पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपक भी शामिल होंगे। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है। ईको गार्डन में सुबह से ही बड़ी संख्या में छात्र एकत्रित हो गए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदर्शन स्थल पर पुलिस जवानों और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।

