लखनऊ के हजरतगंज स्थित शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में 19 वर्षीय युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है। युवती घर में मेड के रूप में कार्य करती थी। उसका शव सर्वेंट रूम में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही हजरतगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान प्रिया, निवासी थाना माल क्षेत्र के रूप में हुई है। परिजन मौके पर मौजूद हैं और पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही

