भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली से हाहाकार मच गया। सेंसेक्स में करीब 900 अंकों की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जबकि निवेशकों की संपत्ति में लगभग ₹3 लाख करोड़ की सेंध लग गई। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जबरदस्त दबाव देखने को मिला। वैश्विक तनाव, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और बढ़ती आर्थिक अनिश्चितताओं ने बाजार का मूड बिगाड़ दिया।
