WhatsApp Image 2026 05 17 at 10.46.22 1

सोने के बाद अब चांदी पर लोखंडी सख्ती चादी के आयात पर सरकार ने पाबंदी लगाई: सिल्वर बार समेत 3 कैटेगरी के नियम बदले; विदेश से मंगाने के लिए मंजूरी जरूरी

  • केंद्र सरकार ने शनिवार को चांदी की 3 कैटेगरी के आयात पर नए प्रतिबंध लगाए हैं।
  • अब 99.9% शुद्धता वाली सिल्वर बार अनरॉट सिल्वर बिना गढ़ी चांदी या चांदी पाउडर को विदेश से मंगाने के लिए सरकार की अनुमति लेनी होगी।
    अब चांदी सिर्फ तीन रास्तों से ही आएगी
  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई के नामित बैंक
  • डीजीएफटी की नामित एजेंसियां
  • या इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर अथॉरिटी यानी IFSCA से मंजूर योग्य जौहरी, जो इंडिया इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज (IIBX) के जरिए आयात करेंगे.
    यह कदम ऐसे समय आया है, जब बस चार दिन पहले ही सरकार ने सोने और चांदी पर इम्पोर्ट ड्यूटी 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत की थी.
  • साल 2025 में भारत ने 9.2 अरब डॉलर की चांदी मंगाई थी, जो 2024 से 44 प्रतिशत ज्यादा है.
    सरकार सोना, चांदी का आयात हर तरह से कम करना चाहती है. पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की थी ताकि विदेशी मुद्रा का खर्च रोका जा सके.

By admin