लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के बाद आज सुबह उस इमारत की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जहां कल आग लगने से 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। दिन निकलते ही हादसे की भयावहता और भी साफ नजर आने लगी। पूरी इमारत आग की तबाही की गवाही दे रही है। जली हुई दीवारें, टूटी खिड़कियां और बिखरा मलबा इस दर्दनाक हादसे की कहानी बयां कर रहा है। प्रशासन और जांच एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं और हादसे के कारणों की जांच में जुटी हैं। वहीं, पूरे शहर में इस त्रासदी को लेकर शोक और गम का माहौल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

By admin

Translate »