डीएम ने राम मंदिर की जिम्मेदारी संभाली ट्रस्टी अब फैसले नहीं ले रहे चढ़ावे की काउंटिंग में 3 बड़े बदलाव किए
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!👉 अयोध्या श्रीराम मंदिर में चढ़ावे में हुई हेर-फेर की जांच अब आखिरी मोड़ पर पहुंच गई है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी शुरुआती जांच पूरी कर ली है। SIT चीफ विजय विश्वास पंत की अगुआई में रिपोर्ट भी तैयार कर ली गई है।
👉 चूंकि यह मामला करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा है, इसलिए इस रिपोर्ट को पहले प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) भेजा जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी खुद इस मामले पर नजर रख रहे हैं। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद ही कोई कानूनी कार्रवाई शुरू होगी। इस बीच अयोध्या के DM शशांक त्रिपाठी ने मंदिर प्रबंधन के कामकाज देखना शुरू कर दिया है। वह ट्रस्ट में पदेन सदस्य भी हैं।

