राम मंदिर में कथित दान चोरी मामले की जांच कर रही एसआईटी ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट ACS गृह संजय प्रसाद को सौंप दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूत्रों के मुताबिक एसआईटी ने रिपोर्ट में दान राशि की गणना और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

एसआईटी ने मामले की विस्तृत जांच के लिए अतिरिक्त समय और सहयोगी अधिकारियों की मांग की है।

रिपोर्ट में गणना कर्मियों के चयन और ट्रस्ट पदाधिकारियों से उनके संबंधों की भी जांच की गई है।

सूत्रों के अनुसार कुछ कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की संस्तुति भी की गई है। साथ ही मंदिर की आंतरिक व्यवस्था के लिए जिम्मेदार पदाधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हुए हैं।

Translate »