सूर्योदय: ~ ०५:४०
सूर्यास्त: ~ १९:१३
चन्द्रोदय: ~ २६:४१+
चन्द्रास्त: ~ १५:१३
अयन ~ उत्तरायण
ऋतु: ☀️ग्रीष्म
शक सम्वत: ~ १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: ~ २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) ~ ५१२८
मास ~ ज्येष्ठ (अधिक)
पक्ष ~ कृष्ण
तिथि ~ एकादशी (२२:३६ से द्वादशी)
नक्षत्र ~ रेवती (०८:१६ से अश्विनी)
योग ~ शोभन (२५:००+ से अतिगंड)
प्रथम करण ~ बव (११:५२ तक)
द्वितीय करण ~ बालव (२२:३६ तक)
॥गोचर ग्रहा:॥
सूर्य ~ वृषभ
चंद्र ~ मेष
मंगल ~ मेष (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ~ मिथुन (उदित, पूर्व , मार्गी)
गुरु ~ कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ~ कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि ~ मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु ~ कुम्भ
केतु ~ सिंह
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
अभिजित मुहूर्त ~ १२:०० से १२:५४
अमृत काल ~ ०५:५९ से ०७:३०
सर्वार्थ सिद्धि योग ~ अहोरात्र
विजय मुहूर्त ~ १४:४२ से १५:३६
गोधूलि मुहूर्त ~ १९:११ से १९:३२
सायाह्न सन्ध्या ~ १९:१३ से २०:१६
निशिता मुहूर्त ~ २४:०६+ से २४:४८+
ब्रह्म मुहूर्त ~ २८:१७+ से २८:५९+
राहुकाल ~ १४:०८ से १५:५०
गुलिक काल ~ ०९:०४ से १०:४५
यमगण्ड ~ ०५:४० से ०७:२२
दुर्मुहूर्त ~ १०:११ से ११:०५
वर्ज्य ~ २६:४६+ से २८:१५+
गण्ड मूल ~ अहोरात्र
पञ्चक ~ ०५:४० से ०८:१६
विडाल योग ~ ०५:४० से ०८:१६
होमाहुति ~ राहु
दिशा शूल ~ दक्षिण
राहु काल वास ~ दक्षिण
अग्निवास ~ पृथ्वी (२२:३६ से आकाश)
चन्द्रवास ~ उत्तर (०८:१६ से पूर्व)
शिववास ~ कैलाश पर (२२:३६ से नन्दी पर)
चौघड़िया विचार
॥दिन का चौघड़िया॥
१ - शुभ २ - रोग
३ - उद्वेग ४ - चर
५ - लाभ ६ - अमृत
७ - काल ८ - शुभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ - अमृत २ - चर
३ - रोग ४ - काल
५ - लाभ ६ - उद्वेग
७ - शुभ ८ - अमृत
नोट~ दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
शुभ यात्रा दिशा
(दक्षिण दिशा को छोड़कर) दही का सेवन करके यात्रा करें
तिथि विशेष
अधिक ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी, पुरुषोत्तम मास का २६वां दिवस, परम एकादशी, पुरूषोत्तमी एकादशी, आदि
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
आज ०८:१६ तक जन्मे शिशुओं के नाम रेवती नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (दे, दो, चा, ची) नामाक्षर से एवम् उसके उपरांत अश्विनी नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (चू, चे, चो, ला) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
उदय लग्न मुहूर्त
वृषभ - ०४:०३ से ०६:०१
मिथुन - ०६:०१ से ०८:१४
कर्क - ०८:१४ से १०:३०
सिंह - १०:३० से १२:४२
कन्या - १२:४२ से १४:५३
तुला - १४:५३ से १७:०८
वृश्चिक - १७:०८ से १९:२४
धनु - १९:२४ से २१:२९
मकर - २१:२९ से २३:१५
कुम्भ - २३:१५ से २४:४८+
मीन - २४:४८+ से २६:१९+
मेष - २६:१९+ से २७:५९+
पञ्चक रहित मुहूर्त
चोर पञ्चक – ०५:४० से ०६:०१
शुभ मुहूर्त – ०६:०१ से ०८:१४
रोग पञ्चक – ०८:१४ से ०८:१६
शुभ मुहूर्त – ०८:१६ से १०:३०
मृत्यु पञ्चक – १०:३० से १२:४२
अग्नि पञ्चक – १२:४२ से १४:५३
शुभ मुहूर्त – १४:५३ से १७:०८
रज पञ्चक – १७:०८ से १९:२४
शुभ मुहूर्त – १९:२४ से २१:२९
चोर पञ्चक – २१:२९ से २२:३६
शुभ मुहूर्त – २२:३६ से २३:१५
रोग पञ्चक – २३:१५ से २४:४८+
शुभ मुहूर्त – २४:४८+ से २६:१९+
शुभ मुहूर्त – २६:१९+ से २७:५९+
रोग पञ्चक – २७:५९+ से २९:४१+
नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त ~ (➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥
आज का सुविचार~
जीवन में कदापि किसी की सहायता करने के लिए अवसर मिले तो किसी के लिए सारथी बनना स्वार्थी नहीं॥
आज का राशिफल
~~~~
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपके अंदर गजब की ऊर्जा और उत्साह देखने को मिलेगा। मन में कुछ नया करने की प्रेरणा जागेगी और उसका असर आपके काम और बिजनेस दोनों में साफ नजर आएगा। अधूरे काम तेजी से पूरे होंगे और कारोबार में भी रफ्तार आएगी। अगर किसी नई पार्टनरशिप का विचार चल रहा है, तो थोड़ा ठहरकर फैसला लें। संतान की खुशी के लिए नया वाहन लेने का मन बना सकते हैं। घर में मेहमानों के आने से रौनक बढ़ेगी, लेकिन पिताजी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज मन थोड़ा उलझा-उलझा रह सकता है। किसी काम को लेकर डर या असमंजस आपको बेचैन करेगा, लेकिन धैर्य ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। किसी की बातों में आकर जल्दबाजी में फैसला न लें। प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला आपके पक्ष में जा सकता है। पानी से जुड़ी जगहों पर सावधानी रखें। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को मेहनत जारी रखनी होगी, क्योंकि सफलता धीरे-धीरे ही सही लेकिन जरूर मिलेगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आर्थिक स्थिति मजबूत होती नजर आएगी। आय बढ़ाने के मौके मिलेंगे और भविष्य को लेकर आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। ससुराल पक्ष से मुलाकात रिश्तों में मिठास लाएगी। परिवार की बातों को घर तक ही सीमित रखें, वरना छोटी बात बड़ा रूप ले सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद रुके हुए काम पूरे करवाएगा। पुरानी गलतियों से मिली सीख आज आपके बहुत काम आने वाली है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन प्रगति और सहयोग से भरा रहेगा। वरिष्ठ लोगों का साथ मिलने से काम तेजी से पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत करने के प्रयास सफल रहेंगे। कोई पुराना दोस्त अचानक मिल सकता है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। संतान से किया वादा निभाना जरूरी रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज भाग्य आपका साथ देगा और अटके हुए काम आगे बढ़ते नजर आएंगे। अगर किसी काम में रुकावटें थीं, तो अब रास्ता साफ होगा। दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल देने से बचें। किसी दूर के रिश्तेदार से थोड़ी निराशाजनक खबर मिल सकती है। आसपास के लोगों को पहचानकर चलें, क्योंकि कुछ लोग आपकी तरक्की से जल सकते हैं। बैंक से लोन लेने के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपको संतुलन और सावधानी दोनों की जरूरत होगी। संतान की संगति पर नजर रखें और वाहन चलाते समय भी पूरी सतर्कता बरतें। पुराने लेन-देन का बोझ कम होने से राहत महसूस होगी। शौक और पसंद की चीजों पर खर्च करने का मन करेगा। प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी और साथी के साथ बाहर घूमने का मौका मिल सकता है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन सुकून और अपनापन लेकर आएगा। जीवनसाथी का साथ आपको मानसिक मजबूती देगा और रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरने की कोशिश करेगी। छोटे बच्चों के लिए कुछ खास खरीदने का मन बनेगा। माताजी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाना जरूरी होगा। दोस्तों के साथ बिताया समय आपके तनाव को कम करेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन मिला-जुला लेकिन प्रगति देने वाला रहेगा। विरोधियों पर आपकी पकड़ मजबूत रहेगी और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस से जुड़ा कोई काम आपको यात्रा पर ले जा सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में प्रभावशाली लोगों से मुलाकात भविष्य में फायदा दिला सकती है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज व्यापार और करियर दोनों के लिए अच्छा दिन रहेगा। सेहत में सुधार महसूस होगा, लेकिन धन उधार लेने से बचना बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर अपनी बात साफ-साफ रखें। घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है और माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए शुभ रहेगा। पुरानी गलतियों से मिली सीख आज आपको सही फैसला लेने में मदद करेगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज सेहत के मामले में राहत मिलेगी और माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए सौभाग्य लेकर आएगा। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। जिम्मेदारियों को टालने से बचें। संतान की भावनाओं को समझने की कोशिश करें, इससे रिश्ते मजबूत होंगे। पुराने कर्ज से छुटकारा मिलने के संकेत हैं। आसपास के लोगों की नीयत पहचानकर चलना जरूरी रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज मेहनत का फल साफ नजर आएगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी, जिससे बड़े फैसले लेने में आसानी होगी। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। पार्टनरशिप से जुड़े कामों में कागजी प्रक्रिया ध्यान से पूरी करें। नया घर या संपत्ति खरीदने का विचार भी मन में आ सकता है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। समझदारी से किया गया निवेश अच्छा फायदा दे सकता है। बिजनेस में सफलता के संकेत हैं और रुका हुआ धन वापस मिलने से राहत मिलेगी। प्रेम जीवन में नई खुशियां आएंगी और साथी का साथ मन को सुकून देगा। आपकी मीठी वाणी लोगों को आकर्षित करेगी, लेकिन विरोधियों से थोड़ा सतर्क रहना जरूरी होगा।
▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬
