orig 1 1779303760
9 / 100 SEO Score

दिल्ली नीट पेपर NEET पेपर लीक 5 लाख में खरीदा गया प्रश्नपत्र CBI का दावा- 132 में से 111 सवाल असली पेपर से मिले NEET UG 2026 पेपर लीक मामले की जांच में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ा खुलासा किया है.

जांच एजेंसी के अनुसार, महाराष्ट्र के लातूर स्थित एक कोचिंग सेंटर के संचालक शिवराज मोटेगांवकर ने परीक्षा का प्रश्नपत्र हासिल करने के लिए पी.वी. कुलकर्णी को 5 लाख रुपये दिए थे CBI की जांच में कुलकर्णी की कोचिंग क्लास से प्रश्नों की तस्वीरें बरामद हुई हैं। इन तस्वीरों में मौजूद 132 प्रश्नों में से 111 प्रश्न NEET UG 2026 के आधिकारिक मास्टर प्रश्नपत्र से पूरी तरह मेल खाते पाए गए एजेंसी का कहना है कि यह अब तक का सबसे अहम डिजिटल साक्ष्य है जिससे पेपर लीक की पुष्टि को बल मिला है.जांच के दौरान CBI ने वित्तीय लेन-देन, मोबाइल डेटा और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी जांच की है

एजेंसी का दावा है कि आरोपियों के बीच पैसों के बदले प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का पूरा नेटवर्क सक्रिय था। इस मामले में कई लोगों से पूछताछ जारी है और आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है.CBI अब यह पता लगाने में जुटी है कि प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले किन-किन लोगों तक पहुंचा और इस पूरे गिरोह में अन्य कौन-कौन शामिल थे। मामले की जांच लगातार जारी है

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *