सूर्योदय: ~ ०५:४८
सूर्यास्त: ~ १९:३६
चन्द्रोदय: ~ २७:०५+
चन्द्रास्त: ~ १६:१८
अयन ~ दक्षिणायन
ऋतु: ☀️ वर्षा
शक सम्वत: ~ १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: ~ २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) ~ ५१२८
मास ~ आषाढ़
पक्ष ~ कृष्ण
तिथि ~ द्वादशी (२६:०४+ से त्रयोदशी)
तिथि ~ एकादशी (२९:२२+ से द्वादशी)
नक्षत्र ~ कृतिका (११:०३ से रोहिणी)
योग ~ गण्ड (२४:०५+ से वृद्धि)
प्रथम करण ~ कौलव (१५:४५ तक)
द्वितीय करण ~ तैतिल (२६:०४+ तक)
॥गोचर ग्रहा:॥
सूर्य ~ मिथुन
चंद्र ~ वृषभ
मंगल ~ वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ~ मिथुन (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु ~ कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ~ सिंह (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि ~ मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु ~ कुम्भ
केतु ~ सिंह
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
~
अभिजित मुहूर्त ~ १२:०५ से १२:५९
अमृत काल ~ ०८:५२ से १०:१९
त्रिपुष्कर योग ~ ०५:४८ से ११:०३
सर्वार्थ सिद्धि योग ~ ११:०३ से २९:४९+
अमृत सिद्धि योग ~ ११:०३ से २९:४९+
विजय मुहूर्त ~ १४:४७ से १५:४१
गोधूलि मुहूर्त ~ १९:१५ से १९:३६
सायाह्न सन्ध्या ~ १९:१६ से २०:२०
निशिता मुहूर्त ~ २४:११+ से २४:५४+
ब्रह्म मुहूर्त ~ २८:२४+ से २९:०६+
राहुकाल ~ ०९:१० से १०:५१
गुलिक काल ~ ०५:४८ से ०७:२९
यमगण्ड ~ १४:१३ से १५:५४
दुर्मुहूर्त ~ ०५:४८ से ०६:४२
वर्ज्य ~ २५:२०+ से २६:४६+
होमाहुति ~ राहु (११:०३ से केतु)
दिशा शूल ~ पूर्व
नक्षत्र शूल ~ पश्चिम (११:०३ से पूर्ण रात्रि)
राहु काल वास ~ पूर्व
अग्निवास ~ पृथ्वी
चन्द्रवास ~ दक्षिण
शिववास ~ नन्दी पर (२६:०४+ से भोजन में)
चौघड़िया विचार
॥दिन का चौघड़िया॥
१ - काल २ - शुभ
३ - रोग ४ - उद्वेग
५ - चर ६ - लाभ
७ - अमृत ८ - काल
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ - लाभ २ - उद्वेग
३ - शुभ ४ - अमृत
५ - चर ६ - रोग
७ - काल ८ - लाभ
नोट~ दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
शुभ यात्रा दिशा
(पश्चिम) अदरक या उड़द का सेवन करके यात्रा करें
तिथि विशेष
आषाढ़ कृष्ण द्वादशी, योगिनी एकादशी पारण, कृष्ण राम-लक्ष्मण द्वादशी, गौण योगिनी एकादशी, वैष्णव योगिनी एकादशी आदि
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
~~
आज ११:०३ तक जन्मे शिशुओं के नाम कृतिका नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (अ, ई, उ) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
उदय लग्न मुहूर्त
मिथुन - ०४:०३ से ०६:१६
कर्क - ०६:१६ से ०८:३३
सिंह - ०८:३३ से १०:४४
कन्या - १०:४४ से १२:५५
तुला - १२:५५ से १५:१०
वृश्चिक - १५:१० से १७:२६
धनु - १७:२६ से १९:३१
मकर - १९:३१ से २१:१७
कुम्भ - २१:१७ से २२:५०
मीन - २२:५० से २४:२१+
मेष - २४:२१+ से २६:०१+
वृषभ - २६:०१+ से २७:५९+
पञ्चक रहित मुहूर्त
~~
रज पञ्चक – ०५:४८ से ०६:१६
शुभ मुहूर्त – ०६:१६ से ०८:३३
चोर पञ्चक – ०८:३३ से १०:४४
शुभ मुहूर्त – १०:४४ से ११:०३
रोग पञ्चक – ११:०३ से १२:५५
शुभ मुहूर्त – १२:५५ से १५:१०
मृत्यु पञ्चक – १५:१० से १७:२६
अग्नि पञ्चक – १७:२६ से १९:३१
शुभ मुहूर्त – १९:३१ से २१:१७
रज पञ्चक – २१:१७ से २२:५०
शुभ मुहूर्त – २२:५० से २४:२१+
शुभ मुहूर्त – २४:२१+ से २६:०१+
रज पञ्चक – २६:०१+ से २६:०४+
शुभ मुहूर्त – २६:०४+ से २७:५९+
चोर पञ्चक – २७:५९+ से २९:४९+
नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त – (➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥
आज का सुविचार
ह्रदय के सच्चे लोग जीवन में भले ही अकेले रहें किन्तु ईश्वर उनका साथ कभी नहीं छोड़ते॥
आज का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपके लिए मेहनत का फल मिलने का दिन है। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रगति कुछ लोगों को खटक सकती है, इसलिए अपनी योजनाएं फिलहाल अपने तक ही रखें। घर में सुख-सुविधाओं से जुड़ी खरीदारी हो सकती है और संतान से जुड़ी चिंताओं में भी राहत मिलने के संकेत हैं।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
भाग्य आज आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा। नौकरी में प्रमोशन या कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में नए अवसर और नई साझेदारी लाभ दिला सकती है। जीवनसाथी के साथ मधुर पल बिताने का मौका मिलेगा, लेकिन दूसरों की बातों में आकर किसी विवाद का हिस्सा बनने से बचें।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं, लेकिन खर्चों पर भी नजर रखना जरूरी होगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। परिवार में किसी शुभ कार्य की तैयारी शुरू हो सकती है और भविष्य के लिए कोई बड़ा निवेश करने का विचार भी बन सकता है। यात्रा के दौरान अपने सामान का विशेष ध्यान रखें।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन कई सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। धन और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं। यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है तो सतर्कता से आगे बढ़ें। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने की संभावना है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा दोनों चरम पर रहेंगे। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों में नया मोड़ आ सकता है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी। व्यापार में भी कोई बड़ा और लाभदायक बदलाव संभव है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज सोच-समझकर लिया गया हर फैसला आपके पक्ष में जाएगा। शिक्षा और करियर में सफलता के योग बन रहे हैं। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में प्रशंसा या प्रमोशन मिलने की संभावना है। संपत्ति से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी आज आपके पक्ष में हो सकता है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
लंबे समय से रुके हुए काम आज पूरे होने की संभावना है। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। मन की कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है जिससे दिन यादगार बन जाएगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका अनुभव आपको सफलता की ओर ले जाएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के नए अवसर मिलेंगे। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। नया वाहन खरीदने या पुराने कर्ज को कम करने की दिशा में भी सकारात्मक कदम उठ सकते हैं।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज व्यापार और निवेश दोनों में लाभ मिलने के अच्छे संकेत हैं। नई योजनाएं भविष्य में बड़ा फायदा दे सकती हैं। परिवार के साथ तालमेल बनाए रखें और जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज व्यस्तता ज्यादा रहेगी, लेकिन मेहनत रंग भी लाएगी। व्यापार के रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार के साथ खुशियां बांटने का मौका मिलेगा और किसी जरूरतमंद की मदद करके मन को संतोष मिलेगा। यात्रा और बातचीत के दौरान सावधानी रखना बेहतर रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के योग हैं। कार्यक्षेत्र में मनचाहा काम मिलने से उत्साह बना रहेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। हालांकि किसी छोटी बात को बड़ा विवाद बनने से रोकने के लिए धैर्य और समझदारी जरूरी होगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन खुशियों और नए अवसरों से भरा रहेगा। आपकी मीठी वाणी लोगों को प्रभावित करेगी। परिवार में विवाह से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में नए विचार सफलता का रास्ता खोलेंगे और यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी आपके काम आ सकती है।
▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬
