WhatsApp Image 2026 07 16 at 07.31.49
6 / 100 SEO Score

पुलिस आयुक्त कानपुर नगर श्री रघुबीर लाल महोदय के निर्देशन में आज दिनांक 15-07-2026 को अपर पुलिस उपायुक्त ऑपरेशन्स श्री सुमित सुधाकर रामटेके व अपराध शाखा की टीम द्वारा किदवई नगर स्थित होटल ओशियन ग्रैंड में छापेमारी कर जुआ खेलते हुए 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जबकि 2 अभियुक्त मौके से फरार हो गए। मौके से लगभग ₹5.5 लाख नकद बरामद किया गया। फरार अभियुक्त संदीप साहू के विरुद्ध पूर्व से भी जुआ अधिनियम के कई मुकदमे दर्ज हैं।होटल के रजिस्टर की जांच में पिछले डेढ़ माह से संदिग्ध गतिविधियों के संकेत मिले हैं। होटल का सीसीटीवी डीवीआर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास का सत्यापन किया जा रहा है तथा फरार आरोपियों की तलाश एवं मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *