लखनऊ लखनऊ में रिलायंस जियो स्टोर के मैनेजर पर 15 मोबाइल चोरी कर बेचने का आरोप इंदिरानगर स्थित बसंत कॉम्प्लेक्स में रिलायंस जियो स्टोर से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है।स्टोर मैनेजर सत्यम त्रिपाठी पर आरोप है कि उसने स्टोर से 15 मोबाइल फोन चोरी कर उन्हें बेच दिया। चोरी किए गए मोबाइलों की कुल कीमत करीब 2 लाख 94 हजार रुपये बताई जा रही है।स्टोर के एरिया मैनेजर अभिलाख सिंह की शिकायत पर गाजीपुर थाने में सत्यम त्रिपाठी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।शिकायत के मुताबिक सत्यम पिछले तीन साल से स्टोर मैनेजर के पद पर कार्यरत था। आरोप है कि फरवरी 2026 में उसने मोबाइल फोन चोरी कर बेच दिए। बताया जा रहा है कि उसने चोरी की बात स्वीकार करते हुए रुपये लौटाने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन पैसे वापस नहीं किए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।
