WhatsApp Image 2026 03 29 at 5.31.27 PM
9 / 100 SEO Score

गाजियाबाद से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है. मोदीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बुदाना में एक बेटे ने अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. मामूली विवाद के बाद हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है. घटना के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हुई हैं.

जानकारी के मुताबिक, 32 वर्षीय निखिल नेहरा का अपने 55 वर्षीय पिता हरिओम नेहरा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि निखिल ने अपने पिता पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. गोली लगने से हरिओम नेहरा गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *