मेरठ दिनांक 08 जुलाई 2026 को कलेक्ट्रेट कार्यालय पर ग्राम थिरोट, थाना रोहटा निवासी ललिता गौतम को न्याय दिलाने के लिए आवाज़ उठाने वाले नौजवान साथियों के विरुद्ध फर्जी मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
पूर्व में मेरे विरुद्ध भी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत फर्जी कार्रवाई की गई थी। मैंने उस अन्याय के खिलाफ लोकतांत्रिक एवं कानूनी लड़ाई लड़ी, लेकिन समाज और प्रदेश के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए उस मामले को अनावश्यक रूप से आगे नहीं बढ़ाया।
अब यह जानकारी प्राप्त हो रही है कि प्रशासन उन युवाओं के विरुद्ध और भी गंभीर धाराएं लगाने की तैयारी कर रहा है।
यदि यह जानकारी सत्य है और निर्दोष युवाओं के विरुद्ध दमनात्मक कार्रवाई जारी रहती है तो मैं अपने समाज के सिर्फ 50 – 100 लोगों के साथ अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठने के लिए बाध्य होऊंगा। ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की परिस्थिति की संपूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

